TT को देखते ही ट्रेन से कूदने लगे यात्री, VIDEO:बाराबंकी से अयोध्या जा रही थी गाड़ी, बिना टिकट 371 पकड़े गए
बाराबंकी के रसौली रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अयोध्या से लखनऊ जा रही ट्रेन संख्या 64215 में मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान शुरू हुआ। टीम को देखते ही बिना टिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई से बचने के लिए कुछ यात्री धीमी ट्रेन से कूदकर भागने लगे, जबकि कई टॉयलेट में छिपने की कोशिश करने लगे। चेकिंग टीम ने ट्रेन के अंदर गहन जांच की और टॉयलेट के दरवाजे खुलवाकर छिपे यात्रियों को बाहर निकाला। भागने की कोशिश में कुछ यात्री गिरकर चोटिल भी हुए, हालांकि रेलवे ने किसी गंभीर चोट की पुष्टि नहीं की है। इस अभियान में गरीब नवाज एक्सप्रेस, अयोध्या कैंट-लखनऊ मेमू समेत कई ट्रेनों में टिकटों की जांच की गई। कुल 371 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे रेलवे टीम ने 2 लाख 86 हजार 580 रुपये का जुर्माना वसूला। नियमों के उल्लंघन के 36 मामले ACJRM कोर्ट में पेश किए गए। बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान यात्रियों के भागने और टॉयलेट में छिपने का वीडियो भी सामने आया है। रेलवे अधिकारियों ने अपील की है कि बिना टिकट यात्रा न करें और चेकिंग से बचने के लिए ट्रेन से कूदने जैसी खतरनाक कोशिश बिल्कुल न करें। मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि बेटिकट यात्रियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)