पीएम के 25 साल सार्वजनिक जीवन पर 'सेवा ज्योति यात्रा':बदायूं में विकसित भारत का संकल्प लिया गया, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा भी रहे मौजूद

Oct 07, 2026 - 16:11
0
पीएम के 25 साल सार्वजनिक जीवन पर 'सेवा ज्योति यात्रा':बदायूं में विकसित भारत का संकल्प लिया गया, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा भी रहे मौजूद
बदायूं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में 25 साल के सार्वजनिक जीवन को सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के रूप में मनाया गया। बुधवार दोपहर 12.30 बजे बदायूं में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। इस्लामियां इंटर कॉलेज मैदान में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, प्रभारी मंत्री अरुण सक्सेना के नेतृत्व में ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प के साथ सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की। इसके बाद यहीं से सेवा ज्योति पदयात्रा निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 9 बजे कार्यकर्ताओं के इस्लामियां इंटर कॉलेज मैदान पहुंचने के साथ हुई। इसके बाद स्वागत एवं कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद विकसित भारत-2047 का सामूहिक संकल्प दिलाया गया और सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सेवा के गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 साल पूरे हुए हैं। इसी उपलक्ष्य में देशभर में जनपद स्तर पर सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकसित भारत का जो संकल्प देश के सामने रखा है, उसे पूरा करने के लिए देशवासी मिलकर प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री से सभी प्रेरणा लेते हैं और देश को आगे बढ़ाने में हर नागरिक का योगदान सुनिश्चित करना जरूरी है। जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री केवल ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की बात नहीं करते, बल्कि सामूहिक प्रयास की भावना को चरितार्थ करने का काम भी कर रहे हैं। इसके बाद इस्लामियां इंटर कॉलेज मैदान से सेवा ज्योति पदयात्रा निकली। यात्रा महाराणा प्रताप चौक, पशुराम चौक, बदायूं क्लब, माणिकशाह चौक और कचहरी तिराहा होते हुए वापस इस्लामियां इंटर कॉलेज मैदान पहुंची। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। इस दौरान सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, अंकित मौर्य, रचना शंखधार आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User