त्योहार से पहले आगरा में पानी का संकट:70% इलाकों में नहीं हुई आपूर्ति, 350 MLD पानी की जरूरत, मिला सिर्फ 60 MLD

Oct 18, 2026 - 23:05
0
त्योहार से पहले आगरा में पानी का संकट:70% इलाकों में नहीं हुई आपूर्ति, 350 MLD पानी की जरूरत, मिला सिर्फ 60 MLD
आगरा में त्योहार से पहले पेयजल संकट गहरा गया है। शहर के करीब 70 फीसदी इलाकों में रविवार को पानी की आपूर्ति नहीं हुई। कहीं सुबह से नलों में पानी नहीं आया, तो कहीं शाम तक लोग आपूर्ति का इंतजार करते रहे। ताजगंज, बिंदू कटरा, नगला पदी, शाहदरा, ताजनगरी और यमुनापार समेत कई इलाकों में लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। शहर की रोजाना करीब 350 एमएलडी पानी की जरूरत के मुकाबले केवल 60 एमएलडी पानी मिलने से संकट और बढ़ गया है। ऐसे में दीपावली तक लोगों को पानी की किल्लत से राहत मिलने की उम्मीद कम है। दरअसल, अपर गंगा नहर से गंगाजल की आपूर्ति 16 अक्टूबर की रात से अचानक बंद हो गई थी। इसके चलते शनिवार सुबह शहर के आधे हिस्से में पानी नहीं पहुंचा, जबकि शाम तक आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। रविवार को भी इसका असर देखने को मिला और अधिकांश इलाकों में लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। घरों में रोजमर्रा के कामकाज, खाना बनाने, साफ-सफाई और अन्य जरूरतों के लिए लोगों को पानी का इंतजाम करना पड़ा। अपर गंगा नहर की सफाई का काम 21 अक्टूबर से प्रस्तावित था, लेकिन इससे पहले ही 16 अक्टूबर की रात से पानी की आपूर्ति बंद हो गई। अचानक आपूर्ति बंद होने से जलकल विभाग के सामने शहर में पेयजल व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई है। त्योहार के समय घरों में साफ-सफाई और पूजा-पाठ के चलते पानी की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में आपूर्ति बाधित होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। मध्य गंगा नहर से पानी लाने की तैयारी जलकल विभाग के जीएम कुमार गौरव ने बताया कि गंगाजल की आपूर्ति बाधित होने के बाद मध्य गंगा नहर से पानी की आपूर्ति शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, इस वैकल्पिक व्यवस्था से पानी आगरा तक पहुंचने में करीब तीन दिन लग सकते हैं। ऐसे में जब तक वैकल्पिक व्यवस्था से पानी की आपूर्ति शुरू नहीं होती, तब तक शहर के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। बिना पूर्व सूचना बंद हुई आपूर्ति गंगाजल की आपूर्ति अचानक बंद होने से लोगों को पानी का वैकल्पिक इंतजाम करने का पर्याप्त समय भी नहीं मिला। जिन इलाकों में पहले से ही पानी की आपूर्ति सीमित है, वहां स्थिति अधिक गंभीर हो सकती है। त्योहार के दौरान पानी की जरूरत बढ़ने के बीच लोगों की निगाहें अब जलकल विभाग की वैकल्पिक व्यवस्था पर टिकी हैं। यदि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो दीपावली तक शहर के कई इलाकों में पानी की समस्या बनी रह सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User