त्योहारों पर मनमाना किराया वसूला तो होगी कार्रवाई:ओवरलोडिंग और सड़क पर बस खड़ी करने पर भी सख्ती

Oct 17, 2026 - 20:13
0
त्योहारों पर मनमाना किराया वसूला तो होगी कार्रवाई:ओवरलोडिंग और सड़क पर बस खड़ी करने पर भी सख्ती
सोनभद्र में दुर्गापूजा, दशहरा और दीपावली पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। मनमाना किराया वसूलने, ओवरलोडिंग और सड़क पर बस खड़ी करने वालों पर कार्रवाई होगी। निर्धारित किराया ही लेना होगा परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर एआरटीओ कौशल कुमार सिंह ने बैठक की। इसमें बस, टैक्सी, ऑटो और ई-रिक्शा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को त्योहारों में सुरक्षित और सुचारु परिवहन व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। एआरटीओ ने स्पष्ट किया कि यात्रियों से निर्धारित दर के अनुसार ही किराया लिया जाए। भीड़ का फायदा उठाकर अधिक किराया वसूलने की अनुमति नहीं होगी। किसी भी वाहन में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर भी कार्रवाई की जाएगी। चालकों और परिचालकों को यात्रियों के साथ शालीन व्यवहार करने की हिदायत दी गई। चालकों का चरित्र सत्यापन कराना होगा निजी बस, टैक्सी और ई-रिक्शा संचालकों को अपने चालकों और परिचालकों का चरित्र सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसका रिकॉर्ड भी सुरक्षित रखना होगा। सड़क पर बस खड़ी करने पर रहेगी नजर शहर के प्रमुख मार्गों और हाईवे पर जाम रोकने के लिए बसों की पार्किंग और अनधिकृत ठहराव पर निगरानी रखी जाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को निगम की बसें निर्धारित स्थानों पर ही खड़ी कराने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क पर बस खड़ी करके सवारी भरने से यातायात बाधित नहीं होना चाहिए। यात्रीकर अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता को भ्रमणशील रहकर सड़क सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं की निगरानी करने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी गई है। परिवहन विभाग का उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुरक्षित सफर उपलब्ध कराना और किराये में मनमानी, ओवरलोडिंग व अव्यवस्थित पार्किंग पर अंकुश लगाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User