चित्रकूट में नानाजी देशमुख की जयंती:शरद पूर्णिमा पर सांस्कृतिक आयोजन, 3 दिवसीय कार्यक्रम कराने का फैसला
चित्रकूट में राष्ट्रऋषि भारत रत्न नानाजी देशमुख की 110वीं जयंती शरद पूर्णिमा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर उद्यमिता विद्यापीठ के लोहिया सभागार में बैठक हुई। बैठक में पूर्व की भांति तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में साधु-संतों के साथ दीनदयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अभय महाजन, ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे, उत्तर प्रदेश के पूर्व पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और मझगवां के एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर मौजूद रहे। इसके अलावा जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और आमजन भी बैठक में शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)