त्योहारों पर टूंडला से गुजरेंगी 4 विशेष ट्रेनें:कोलकाता, हावड़ा, हुब्बली और यशवंतपुर रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

Oct 09, 2026 - 07:45
0
त्योहारों पर टूंडला से गुजरेंगी 4 विशेष ट्रेनें:कोलकाता, हावड़ा, हुब्बली और यशवंतपुर रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत
फिरोजाबाद में दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें चार प्रमुख विशेष ट्रेनें टूंडला जंक्शन से होकर गुजरेंगी। इससे टूंडला और आसपास के यात्रियों को त्योहारों के दौरान आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। कोलकाता-प्रतापनगर स्पेशल के सात फेरे रेलवे के जारी कार्यक्रम के अनुसार, 03109/03110 कोलकाता-प्रतापनगर-कोलकाता विशेष ट्रेन सात फेरे लगाएगी। मंगलवार को कोलकाता से चलने वाली ट्रेन बुधवार सुबह 6:20 से 6:25 बजे के बीच टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में प्रतापनगर से चलने वाली ट्रेन गुरुवार सुबह 9:20 से 9:25 बजे के बीच टूंडला पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन अक्टूबर में 13, 20 और 27 तारीख तथा नवंबर में 3, 10, 17 और 24 तारीख को किया जाएगा। हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल के आठ फेरे 03007/03008 हावड़ा-खातीपुरा-हावड़ा विशेष ट्रेन आठ फेरे लगाएगी। यह ट्रेन इटावा के बाद टूंडला क्षेत्र से होकर आगरा कैंट की ओर जाएगी। इससे इस रूट के यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी। हुब्बली और यशवंतपुर से भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें रेलवे के अनुसार, 07315/07316 हुब्बली-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन सात फेरे लगाएगी, जबकि 06581/06582 यशवंतपुर-सहरसा साप्ताहिक विशेष ट्रेन आठ फेरे लगाएगी। इन ट्रेनों से त्योहारों के दौरान दक्षिण भारत और उत्तर भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा रेलवे ने 01053/01054 देवलाली-दानापुर मिश्रित साप्ताहिक विशेष ट्रेन के दो अतिरिक्त फेरे चलाने का भी निर्णय लिया है। रेलवे का कहना है कि विशेष ट्रेनों के संचालन का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करना और यात्रियों को सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User