त्योहारों से पहले पीस कमेटी की बैठक, शांति की अपील:डीएम-एसपी ने की अध्यक्षता, अफवाहों से बचने और अवैध आतिशबाजी पर रोक के निर्देश

Oct 06, 2026 - 15:11
0
त्योहारों से पहले पीस कमेटी की बैठक, शांति की अपील:डीएम-एसपी ने की अध्यक्षता, अफवाहों से बचने और अवैध आतिशबाजी पर रोक के निर्देश
औरैया में आगामी त्योहारों को शांति से संपन्न कराने के लिए एसपी कार्यालय में मंगलवार दोपहर एक बजे पीस कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डीएम बृजेश कुमार और एसपी अभिषेक भारती ने की। इसमें कानून-व्यवस्था, भाईचारे और सौहार्द पर चर्चा हुई। डीएम-एसपी ने अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में गश्त कर कानून-व्यवस्था पर नजर रखने को कहा। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सावधानी बरतने और अफवाह/विवाद पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। सतर्कता बरतने के निर्देश दिए अधिकारियों ने सभी धर्मों के लोगों और धर्मगुरुओं से सहयोग मांगा। त्योहारों को प्रेम, भाईचारे और शांति से मनाने की अपील की। लोगों से गलत सोशल मीडिया सूचनाओं पर विश्वास न करने और पुलिस को जानकारी देने को कहा। अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने शिकायत के लिए सीयूजी नंबर 9454418417 और 9454417385 जारी किए हैं। लोगों से ऐसी जानकारी इन नंबरों पर देने की अपील है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User