गोरखपुर में 2 पिस्टल के साथ मिर्जापुर का युवक अरेस्ट:मध्य प्रदेश से गोरखपुर बेचने आया था असलहा, एसटीएफ ने पकड़ा
गोरखपुर एसटीएफ ने 2 अवैध पिस्टल के साथ मिर्जापुर के एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से पिस्टल लाकर गोरखपुर के कैंट क्षेत्र के पैडलेगंज बेचने आया था। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर उसे दो .32 बोर की पिस्टल और एक कारतूस के साथ एसटीएफ टीम ने दबोच लिया। युवक की पहचान मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के रितेश दत्त त्रिपाठी उर्फ बोलबम त्रिपाठी उर्फ अभिषेक छोटू के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों पिस्टल अपने साथी राजीव यादव के साथ जाकर से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से ले आया था। अब एसटीएफ मध्य प्रदेश से गोरखपुर तक फैले असलहा नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। यह है पूरा मामला
पकड़ा गया आरोपी रमेश दत्त त्रिपाठी उर्फ बोलबम सोमवार की रात को एसटीएफ ने उसे पैडलेगंज के पास उस समय पकड़ा, जब वह सिक्टौर के पास रहने वाले डॉक्टर नाम के व्यक्ति का इंतजार कर रहा था। पूछताछ में रमेश ने बताया कि उसने दोनों पिस्टल 12-12 हजार रुपये में खरीदी थी। गोरखपुर में इन्हें 15 से 20 हजार रुपये मुनाफे पर बेचने आया था। एसटीएफ ने आरोपी का मोबाइल फोन कब्जे में लिया है। मोबाइल में मिले नंबरों और बातचीत के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि राजीव यादव से उसका संपर्क कैसे हुआ। बुरहानपुर से पिस्टल लाने का सिलसिला कब से चल रहा था और गोरखपुर में अब तक कितने लोगों तक असलहा पहुंचाया गया। मध्य प्रदेश से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में हैं। सीओ कैंट अरुण कुमार एस ने बताया कि आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में सामने आई कड़ियों के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)