उघैती कांड की जांच अब इस्लामनगर पुलिस करेगी:बदायूं में आईटी एक्ट की धारा लगने से अफसरों ने लिया फैसला
बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में युवक-युवती से मारपीट, छेड़छाड़ और अर्धनग्न वीडियो बनाने के मामले की जांच अब इस्लामनगर इंस्पेक्टर धनंजय सिंह करेंगे। यह फैसला आईटी एक्ट की धाराएं लगने के कारण लिया गया है, क्योंकि ऐसे मामलों की जांच इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी ही करते हैं। यह घटना सराय बरौलिया जंगल में हुई थी। पुलिस ने इस मामले में सुगेंद्र कुमार यादव, बेचैन जाटव, छोटे जाटव और जीतेश ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुकदमे में कुछ अज्ञात आरोपी भी शामिल हैं, जिनकी पहचान की कोशिश जारी है। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि घटना के समय गिरफ्तार आरोपियों के साथ मौके पर कौन-कौन मौजूद था। गिरफ्तार आरोपियों के बयानों और अब तक मिले सबूतों को जांच का हिस्सा बनाया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)