उन्नाव के पुरवा में चार दिन बिजली रहेगी बंद:बीघापुर में बिजली उपकेंद्र के काम के चलते शटडाउन, 7 से 10 अक्टूबर तक कटौती

Oct 06, 2026 - 15:11
0
उन्नाव के पुरवा में चार दिन बिजली रहेगी बंद:बीघापुर में बिजली उपकेंद्र के काम के चलते शटडाउन, 7 से 10 अक्टूबर तक कटौती
उन्नाव के पुरवा क्षेत्र में 7 से 10 अक्टूबर तक रोज चार घंटे बिजली बंद रहेगी। बीघापुर के 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र में 33 केवी मेन बस बार को मजबूत करने का काम होगा। इसके लिए बिजली विभाग ने चार दिन तक रोज सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन लेने का फैसला किया है। पुरवा के अधिशासी अभियंता विमल कुमार ने बताया कि इस दौरान बीघापुर और आसपास के कई उपकेंद्रों से जुड़े ग्राहकों को बिजली कटौती झेलनी पड़ेगी। प्रभावित होने वाले उपकेंद्रों में 33/11 केवी बीघापुर, पाटन तहसील, धानीखेड़ा, गिरजानगर, भगवन्तनगर, भगवन्तनगर टाउन और 33 केवी पंप कैनाल लाइन से जुड़े इलाके शामिल हैं। यह शटडाउन बिजली सप्लाई को मजबूत करने और सुरक्षा के लिए जरूरी है। काम पूरा होने पर सप्लाई सामान्य हो जाएगी। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे समय को ध्यान में रखकर तैयारी कर लें। खासकर बिजली उपकरणों और पानी की मोटर के लिए वैकल्पिक इंतजाम करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User