कासगंज में ट्रेन में चढ़ते समय युवक का पैर फिसला:गंभीर रूप से घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

Oct 06, 2026 - 15:11
0
कासगंज में ट्रेन में चढ़ते समय युवक का पैर फिसला:गंभीर रूप से घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
कासगंज रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को फर्रुखाबाद-कासगंज एक्सप्रेस में चढ़ते समय पैर फिसलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल युवक की सुचना 108 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस को सूचना दी। वहीं सूचना मिलते ही नजदीकी एंबुलेंस के ईएमटी अवधेश कुमार और पायलट धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। जहां एंबुलेंस कर्मियों ने घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस में शिफ्ट किया और प्री-हॉस्पिटल केयर प्रदान की। इसके बाद ERCP सहायता से घायल की ड्रेसिंग करते हुए घायल युवक को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। बताया गया कि कासगंज जिले के सहावर कस्बा निवासी 30 वर्षीय सुधीर पुत्र राधेश्याम कासगंज से सहावर जाने के लिए ट्रेन में चढ़ रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह हादसे का शिकार हो गए। एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता से उन्हें समय पर उपचार मिल सका। फिलहाल युवक की हालत में काफी सुधार बताया जा रहा है और जिला अस्पताल में उसका उपचार जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User