उन्नाव में बदहाल सड़क और जलभराव की खुली पोल:दौरे पड़ने पर बुजुर्ग को नाव से अस्पताल पहुंचाया

Oct 03, 2026 - 11:35
0
उन्नाव में बदहाल सड़क और जलभराव की खुली पोल:दौरे पड़ने पर बुजुर्ग को नाव से अस्पताल पहुंचाया
उन्नाव में शुक्लागंज के वार्ड नंबर 18 अलीनगर में बदहाल सड़कों और जलभराव की समस्या से जुड़ा एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में एक बीमार बुजुर्ग इरशाद हुसैन को बाढ़ के पानी के बीच नाव पर लिटाकर अस्पताल ले जाते हुए दिखाई दिया। वीडियो पोस्ट करने वाले मरीज के भतीजे हसन रजा ने वार्ड की सड़कों और जलनिकासी व्यवस्था को लेकर पालिकाध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की है। हसन रजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि उनके बड़े पापा को अचानक दौरे (Seizures) पड़ने लगे और उनकी हालत गंभीर हो गई। आपातकालीन स्थिति में उन्हें अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में भरे पानी और खराब सड़कों के कारण परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वीडियो में मरीज को नाव पर लिटाकर ले जाते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं। हसन रजा ने अपनी पोस्ट में कहा कि वार्ड 18 अलीनगर में पिछले करीब 15 वर्षों से स्थानीय लोग बदहाल सड़कों की समस्या झेल रहे हैं। जिम्मेदार लोगों से वार्ड की समस्या उनका कहना है कि सामान्य दिनों में किसी तरह लोग इन रास्तों से आवागमन कर लेते हैं, लेकिन आपातकालीन स्थिति में यही रास्ते बड़ी परेशानी बन जाते हैं। मरीज की गंभीर हालत के बीच अस्पताल पहुंचाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ा। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने पालिकाध्यक्ष और जिम्मेदार लोगों से वार्ड की समस्या को गंभीरता से लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह केवल सड़क की समस्या नहीं है, बल्कि आपातकाल में लोगों की जिंदगी से जुड़ा मामला है। उन्होंने वार्ड में जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ ही खराब सड़कों का निर्माण या मरम्मत जल्द कराने की मांग उठाई है। वायरल वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश और बाढ़ के पानी के कारण अलीनगर के कई हिस्सों में आवागमन प्रभावित है। आने-जाने में विशेष परेशानी ऐसे में बीमार, बुजुर्ग और बच्चों को आने-जाने में विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हसन रजा ने उम्मीद जताई कि उनकी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए वार्ड की समस्या जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचेगी और जल्द समाधान कराया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User