उन्नाव में दीवार बनाने पर रिश्तेदारों में मारपीट, VIDEO:चार लोग गिरफ्तार, बीच चौराहे पर महिला को गिराकर पीटा था

Oct 13, 2026 - 13:49
0
उन्नाव में दीवार बनाने पर रिश्तेदारों में मारपीट, VIDEO:चार लोग गिरफ्तार, बीच चौराहे पर महिला को गिराकर पीटा था
उन्नाव के बांगरमऊ कस्बे में सरोजनी नगर मोहल्ले में सोमवार शाम दीवार खड़ी करने को लेकर रिश्तेदारों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। चौराहे पर हुई मारपीट का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, मौके पर फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस के मुताबिक, घटना बांगरमऊ थाना क्षेत्र के सरोजनी नगर मोहल्ले की है। यहां दीवार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से मारपीट होने लगी। पुलिस के अनुसार इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। पुलिस के अनुसार, पहले पक्ष से तौफीक (24) और इमरान (30) पुत्र इसरार निवासी मऊ थाना बांगरमऊ तथा दिलवरी (46) पत्नी जाबिर निवासी सरोजनी नगर के नाम सामने आए हैं। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची वहीं दूसरे पक्ष में नसरुद्दीन (50) पुत्र इलियास और मोहम्मद सैफ (18) पुत्र इलियास निवासी सरोजनी नगर शामिल हैं। सूचना मिलने पर बांगरमऊ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और विवाद को शांत कराया। पुलिस ने पहले पक्ष के तौफीक और इसरार तथा दूसरे पक्ष के नसरुद्दीन और मोहम्मद सैफ को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पुलिस की ओर से जारी जानकारी में पहले पक्ष के इमरान और दिलवरी का नाम भी विवाद में शामिल लोगों के रूप में बताया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चार लोगों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 और 135 के तहत कार्रवाई की है। सीओ बांगरमऊ हर्ष मोदी ने बताया कि कहना है कि मौके पर अब शांति व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या नहीं है। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User