बांदा में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:साथी गंभीर घायल, पुलिस ने ट्रक पकड़ा; चालक फरार

Oct 13, 2026 - 13:49
0
बांदा में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:साथी गंभीर घायल, पुलिस ने ट्रक पकड़ा; चालक फरार
बांदा-फतेहपुर हाईवे पर सोमवार रात करीब 10 बजे जसईपुर गांव के पास एक हादसा हुआ। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिवम (22) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी रामकिशुन गंभीर रूप से घायल हो गया। कानपुर नगर के पतारा थाना क्षेत्र के बैजूपुर निवासी शिवम अपने साथी रामकिशुन (25) के साथ बाइक से जा रहा था। फतेहपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने ओवरटेक करते समय उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उन्हें तिंदवारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। डॉक्टरों ने शिवम को मृत बताया। रामकिशुन की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक की पहचान उसके पास मिले पहचान पत्र से की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया, लेकिन उसका चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User