उन्नाव में दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत:कल्याणी नदी पुल पर हुआ हादसा, दूसरा बाइक सवार गंभीर जख्मी
उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में दूधिए की मौत हो गई। माढ़ापुर मार्ग पर कल्याणी नदी पुल के पास दो बाइक की सीधी टक्कर में दूसरा बाइक सवार गंभीर जख्मी हुआ। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। मृतक 32 वर्षीय श्रुतिमान ऊर्फ चुन्नी यादव शिवदुलार पुरवा गांव के थे। उनके पिता जगत नरायण नगर में डेयरी चलाते हैं। श्रुतिमान रोज बाइक पर दूध के डिब्बे लेकर डेयरी आते थे। सोमवार शाम करीब 7 बजे श्रुतिमान अपने गांव से दूध लेकर बांगरमऊ आ रहे थे। तभी कल्याणी नदी पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में श्रुतिमान और दूसरी बाइक चला रहा भिखारीपुर निवासी 18 वर्षीय विशाल पुत्र संतोष कुमार घायल हुए। परिजनों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने श्रुतिमान को मृत घोषित किया। विशाल की नाजुक हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)