फर्रुखाबाद में सर्राफा व्यापारी को डंडे से पीटा:सोने की चेन और 6 हजार रुपए लूटने का आरोप, दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे व्यापारी
फर्रुखाबाद के कम्पिल थाना क्षेत्र में सोमवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी के साथ मारपीट कर लूटपाट की। व्यापारी का आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें डंडे से पीटा और गले में पड़ी सोने की चेन व जेब में रखे 5 से 6 हजार रुपए लूट लिए। वारदात कम्पिल-सिवारा मार्ग पर सवितापुर गांव के पास हुई। व्यापारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कम्पिल कस्बे के मोहल्ला मांझ गांव निवासी सतीश चंद्र वर्मा की सिवारा गांव में शिवम ज्वैलर्स के नाम से सोने-चांदी की दुकान है। सोमवार शाम दुकान बंद करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। सवितापुर गांव के पास पीछे से आए बाइक सवारों ने उन्हें रोक लिया। व्यापारी के मुताबिक, इसी दौरान झाड़ियों से एक युवक निकला और डंडे से उन पर हमला कर दिया। हाथ से रोकने की कोशिश की, फिर चेन और नकदी ले जाने का आरोप सतीश चंद्र वर्मा ने बताया कि उन्होंने हाथ से डंडे का वार रोकने की कोशिश की और हमलावर से पूछताछ भी की, लेकिन वह नहीं रुका। व्यापारी का आरोप है कि बदमाश उनके गले में पड़ी सोने की चेन और जेब में रखे 5 से 6 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। शोर मचाने पर बदमाश कम्पिल की ओर भाग निकले। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने की जांच, सीओ बोले- मामले की पड़ताल जारी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस व्यापारी के आरोपों की पड़ताल कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)