उन्नाव में एक महीने से लापता युवक:CCTV में दो युवतियों के साथ दिखा, पुलिस जांच में जुटी

Sep 25, 2026 - 11:15
0
उन्नाव में एक महीने से लापता युवक:CCTV में दो युवतियों के साथ दिखा, पुलिस जांच में जुटी
उन्नाव जिला मुख्यालय से करीब 14 किलोमीटर दूर गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मनगर में रहने वाला 23 साल का संदीप गुप्ता लगभग एक महीने से लापता है। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। इस बीच, परिजनों को एक CCTV फुटेज मिला है। इसमें संदीप दो युवतियों के साथ दिखने का दावा किया जा रहा है। फुटेज में बाद में दोनों युवतियां उसे कथित तौर पर खींचकर गली की ओर ले जाती दिखाई दे रही हैं। शुक्रवार को यह फुटेज सामने आने के बाद परिजनों ने युवक के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है। संदीप के परिजन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को CCTV फुटेज दिखाकर मामले में गंभीरता से जांच कराने और युवक की तलाश तेज करने की मांग की। परिजनों ने गंगाघाट पुलिस पर मामले में ठीक से कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया है। संदीप के पिता विश्वनाथ गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा 23 अगस्त को काम के लिए घर से निकला था। 27 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज की देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। परिवार ने बालूघाट चौकी और गंगाघाट कोतवाली पुलिस को युवक के लापता होने की सूचना दी थी। परिजनों के अनुसार, पुलिस ने 27 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज की थी। परिवार का दावा है कि परिजन लगातार संदीप की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक CCTV फुटेज मिला। परिवार का दावा है कि फुटेज में संदीप मोहल्ले की ही दो युवतियों के साथ बातचीत करता दिखाई दे रहा है। इसके कुछ देर बाद दोनों युवतियां उसे कथित तौर पर खींचते हुए बगल की गली की ओर ले जाती दिख रही हैं। संदीप के पिता के मुताबिक, उन्होंने यह CCTV फुटेज गंगाघाट पुलिस और बालूघाट चौकी प्रभारी अरुण त्रिपाठी को दिखाया था। उन्होंने फुटेज के आधार पर दोनों युवतियों से पूछताछ और मामले की जांच कराने की मांग की। परिवार ने दोनों युवतियों की पहचान कशिश तिवारी और तनीषा के रूप में बताई है। उच्चाधिकारियों से मामले की जांच की मांग परिजनों का आरोप है कि फुटेज देने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज परिवार एसपी कार्यालय पहुंचा और उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर संदीप को तलाशने की मांग की। सभी संभावित पहलुओं की जांच परिजनों ने बेटे के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए CCTV फुटेज में दिखाई दे रही युवतियों से पूछताछ समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कराने की मांग की है। पुलिस की ओर से मामले में जांच और युवक की तलाश के संबंध में कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User