उन्नाव में जामुन के पेड़ के पास अचेत मिला युवक:अस्पताल ले जाते समय मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

Sep 25, 2026 - 15:21
0
उन्नाव में जामुन के पेड़ के पास अचेत मिला युवक:अस्पताल ले जाते समय मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में हड़हा गांव के पास शुक्रवार को एक 22 साल का युवक बेहोश मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर युवक की मौत को हत्या बताया है। हड़हा गांव के रहने वाले सोहिल खान (22) पुत्र लाइक खान कार पेंटर का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार को गांव का ही टीपू नाम का युवक सोहिल को अपने साथ बुलाकर ले गया था। इसके बाद सोहिल घर वापस नहीं लौटे। गांव के पास अंडरपास की ओर पहुंचे काफी देर तक सोहिल के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश करते हुए वे गांव के पास अंडरपास की ओर पहुंचे। वहां सड़क किनारे एक जामुन के पेड़ के पास सोहिल बेहोश पड़े मिले। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत बताया। सोहिल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का आरोप है कि सोहिल को बुलाकर ले जाने के बाद उसकी हत्या की गई है। हालांकि, हत्या की वजह और इस घटना में कौन-कौन शामिल है, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतक सोहिल तीन भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर के थे। वह कार पेंटर का काम करके परिवार की मदद करते थे। अचानक हुई मौत से परिवार के लोग काफी परेशान हैं। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे परिजन जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी और युवक की मौत की परिस्थितियों की जांच कराने की मांग की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। घटनास्थल जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर बताया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User