उन्नाव में काम करते प्लंबर को लगा करंट:60% से ज्यादा झुलसा , जिला अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
उन्नाव में सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर काम करते समय करंट की चपेट में आने से एक प्लंबर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास मौजूद लोग उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, शराब मिल क्षेत्र के वृंदावन कानोली निवासी करण शोनी (27) शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे शौरभ कुमार के घर पर प्लंबर का काम कर रहा था। इसी दौरान पाइप में लगी मुर्गा जाली के संपर्क में आने से वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही करण बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे संभाला और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक का शरीर 60 प्रतिशत से अधिक झुलस गया अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। बताया जा रहा है कि युवक का शरीर 60 प्रतिशत से अधिक झुलस गया है। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक उसकी निगरानी कर रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद युवक के परिचित और परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना को लेकर परिवार के लोगों में चिंता का माहौल है। फिलहाल युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे की खबर बिजलीं विभाग के अफसरो को दी गयी। करन शोनी शौरभ कुमार के घर पर प्लंबर का काम कर रहा था। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे पाइप में लगी मुर्गा जाली के संपर्क में आने से वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। 60 प्रतिशत से अधिक झुलसने की जानकारी करंट लगने से 27 वर्षीय करण शोनी का शरीर 60 प्रतिशत से अधिक झुलसने की जानकारी सामने आई है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)