उन्नाव में नहर में डूबने से किसान की मौत:खेत से लौटते समय फिसला पैर, काफी तलाश के बाद मिला शव
उन्नाव में दही थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह नहर में डूबने से 60 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक खेत से काम करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान नहर के पास पैर फिसलने से वह पानी में गिर गए और डूब गए। काफी तलाश के बाद उनका शव ग्राम मद्दीखेड़ा के पास नहर में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान गया दीन खेड़ा मजरा तार गांव, थाना दही निवासी श्रीराम (60) पुत्र स्वर्गीय सुखलाल के रूप में हुई है। वह खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी स्वर्गीय कलावती, दो बेटे और चार बेटियां हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खोजबीन के दौरान शव नहर के पास मिला मृतक के चचेरे भाई राम नरेश ने बताया कि श्रीराम शनिवार सुबह खेत गए थे। वहां से वापस घर लौटते समय नहर के पास उनका पैर फिसल गया, जिससे वह पानी में गिरकर डूब गए। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर उनकी तलाश की गई। खोजबीन के दौरान उनका शव ग्राम मद्दीखेड़ा के पास नहर में मिला। परिजनों के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। श्रीराम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खेती-किसानी करके परिवार चलाने वाले श्रीराम की मौत से परिजनों के सामने दुखद स्थिति पैदा हो गई है। पानी में गिरने की आशंका ग्रामीणों के अनुसार, नहर के आसपास पानी में गिरने की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है। हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। दही थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सके हैं जांच पड़ताल की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)