उन्नाव में पोनी रोड के चौड़ीकरण का काम शुरू:1800 मीटर सड़क 8 मीटर चौड़ी, जाम से मिलेगी राहत
उन्नाव शहर में पोनी रोड को चौड़ा करने का काम शुरू हो गया है। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग की टीम ने एक्सईएन की मौजूदगी में सड़क की सीमा में आ रहे तीन छोटे कब्जों को जेसीबी से हटाया। इसके बाद पोनी रोड तिराहे के पास नाली बनाने से पहले पूजा भी की गई। लोहिया स्कूल से पोनी रोड तिराहे तक करीब 1800 मीटर लंबी सड़क को 8 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इससे रास्ते पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। चौड़ीकरण के तहत करीब साढ़े पांच मीटर हिस्से में सड़क बनेगी। सड़क के दोनों ओर लगभग दो-दो फीट चौड़ी नाली बनाई जाएगी। बचे हुए हिस्से में बिजली के खंभे लगाए जाएंगे। सदर विधायक पंकज गुप्ता भी मौके पर पहुंचे थे। विभाग ने पहले भी पोनी रोड पर कई निर्माण हटाए थे, कुछ लोगों ने खुद भी अपने कब्जे हटा लिए थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)