उन्नाव में रबी बीज वितरण की तैयारी:लॉटरी से किसानों का चयन, 50% अनुदान भी मिलेगा

Sep 26, 2026 - 13:27
0
उन्नाव में रबी बीज वितरण की तैयारी:लॉटरी से किसानों का चयन, 50% अनुदान भी मिलेगा
उन्नाव रबी फसलों की बुवाई के लिए बीज प्राप्त करने वाले किसानों को इस बार ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना ऑनलाइन बुकिंग के किसानों को बीज का लाभ नहीं दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद लॉटरी सिस्टम से किसानों का चयन किया जाएगा। चयनित किसानों को बीज पर 50 फीसदी अनुदान का लाभ मिलेगा। जिला कृषि अधिकारी शशांक ने शनिवार को बताया कि रबी 2026-27 सीजन के लिए बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। किसान कृषि विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसानों की सुविधा के लिए विकासखंड स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर भी नि:शुल्क ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था की गई है। फार्मर आईडी धारक किसानों को ही दिया किसान बीज भंडार पर पहुंचकर कर्मचारियों की मदद से अपना आवेदन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ केवल किसान पहचान पत्र यानी फार्मर आईडी धारक किसानों को ही दिया जाएगा। इसलिए जिन किसानों ने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, उन्हें पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ऑनलाइन आवेदन के बाद पात्र किसानों का चयन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। चयनित किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत 50 फीसदी अनुदान पर बीज उपलब्ध कराया जाएगा। कृषि विभाग ने साफ किया है कि बिना ऑनलाइन बुकिंग के किसी भी किसान को ऑफलाइन माध्यम से बीज उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। बीज भंडार की सहायता लेने की अपील ऐसे में किसान अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते ऑनलाइन बुकिंग करा लें। विभाग ने किसानों से किसी व्यक्ति या बिचौलिए के माध्यम से आवेदन कराने के बजाय स्वयं पोर्टल पर आवेदन करने अथवा राजकीय कृषि बीज भंडार की सहायता लेने की अपील की है। वहीं, मिनी किट बीज पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। मिनी किट के लिए किसानों को बीज की कीमत नहीं देनी होगी। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की इसका वितरण विभाग की निर्धारित प्रक्रिया और पात्रता के अनुसार किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि रबी सीजन की तैयारियों के तहत बीज की आवश्यकता के अनुसार जल्द ऑनलाइन बुकिंग कराएं। इससे आवेदन प्रक्रिया समय से पूरी हो सकेगी और चयन के बाद पात्र किसानों को योजना का लाभ दिया जा सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User