उन्नाव में सड़क चौड़ीकरण के दौरान विवाद:दुकान का हिस्सा गिराया, व्यापारी ने 27 फीट स्लैब गिरने पर निर्माण की मांग

Oct 15, 2026 - 11:10
0
उन्नाव में सड़क चौड़ीकरण के दौरान विवाद:दुकान का हिस्सा गिराया, व्यापारी ने 27 फीट स्लैब गिरने पर निर्माण की मांग
उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र के पोनी रोड पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान गुरुवार को अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद हो गया। आठ मीटर चौड़ी सड़क बनाने के लिए बुलडोजर से दुकानों और भवनों के हिस्से हटाए जा रहे थे। इसी दौरान एक दुकान का अधिक हिस्सा गिराए जाने से व्यापारी नाराज हो गए। व्यापारियों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया और पहले तोड़े गए हिस्से का निर्माण कराने की मांग की। उनका कहना है कि जब तक क्षतिग्रस्त हिस्से को दोबारा बनवाने की व्यवस्था नहीं की जाएगी, तब तक आगे काम नहीं होने देंगे। विवाद के चलते मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही। पोनी रोड स्थित विश्वकर्मा स्टील दुकान के संचालक महेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि उनकी दुकान करीब 44 साल पुरानी है और इससे संबंधित मुकदमा साढ़े तीन साल से चल रहा है। उनके मुताबिक, मामले में स्टे भी लगा हुआ है। सड़क की नाप के अनुसार दुकान का करीब सात इंच हिस्सा चौड़ीकरण की जद में आ रहा था। महेंद्र का दावा है कि उन्होंने करीब तीन फीट तक जगह खाली करके तोड़ने के लिए दे दी थी, लेकिन बुलडोजर चलाने के दौरान दुकान का काफी अधिक हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। 27 फीट लंबी स्लैब गिराने का आरोप महेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि दुकान का निर्धारित हिस्सा तोड़ने के बाद जेसीबी इस तरह चलाई गई कि करीब 27 फीट लंबी स्लैब गिर गई। उन्होंने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि यह जानबूझकर किया गया है। उन्होंने मकान मालिक शैलेंद्र जायसवाल और ठेकेदार की भूमिका पर भी सवाल उठाए। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित पक्षों का बयान सामने आना बाकी है। जेसीबी चालक के बयान से बढ़ा विवाद मौके पर मौजूद जेसीबी चालक मयंक से जब कार्रवाई के संबंध में सवाल किया तो उसने बताया कि उसे हिस्सा तोड़ने के लिए कहा गया था। चालक ने किसी तरह का अतिरिक्त पैसा मिलने से इनकार किया। वहीं, महेंद्र शर्मा ने दावा किया कि चालक ने ठेकेदार के कहने पर अधिक हिस्सा गिराने की बात कही है। दोनों बयानों के बीच स्थिति स्पष्ट करने के लिए संबंधित

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User