मनोकामना मंदिर में स्कंदमाता की पूजा:भक्तों ने की आराधना, संतान सुख और शांति के लिए मांगा आशीर्वाद
मुरादाबाद नगर निगम के वार्ड 19 में रेलवे कॉलोनी में स्थित मनोकामना मंदिर में नवरात्र पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को पर भक्तों ने मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की आराधना की। सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। मुख्य पुजारी हरि दत्त शास्त्री और मुख्य सेवादार बिल्लू कत्याल की मौजूदगी में मंदिर परिसर में हवन पूजन किया गया। शाम को मोहल्ले की महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। पुजारी अनिल भारद्वाज के अनुसार, मां स्कंदमाता को ममता, प्रेम और संतान की रक्षा का प्रतीक माना जाता है। इनकी पूजा से भक्तों को सुख-शांति और संतान से जुड़ी मनोकामनाओं का आशीर्वाद मिलता है। संतान के सुख और उन्नति के लिए भी देवी की उपासना शुभ मानी जाती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)