उन्नाव में सड़क हादसे में घायल अधेड़ की मौत:जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, पुलिस जांच में जुटी
उन्नाव के दही थाना क्षेत्र में सोमवार रात सड़क हादसे में घायल हुए एक अधेड़ की जिला अस्पताल में मौत हो गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्रकाश (50) पुत्र टाई के रूप में हुई है, जो पुरवा थाना क्षेत्र के मद्दीखेड़ा गांव के रहने वाले थे। यह हादसा दही थाना क्षेत्र के ओरहर मोड़ के पास हुआ था, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और किस वाहन से हुआ, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस जांच के बाद ही कारणों का पता चलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)