मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण योजना का प्रशिक्षण कार्यक्रम:खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 35 प्रतिशत तक अनुदान
हाथरस के सहावर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुनार/जौहरी में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान अभिलेख सिंह, पूर्व प्रभारी वीके शर्मा और विशन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में 30 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान ग्राम प्रधान ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण किट वितरित की। केंद्र प्रभारी योगेश्वरी ने लाभार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए योजना का लाभ उठाने और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। वहीं, पूर्व प्रभारी वीके शर्मा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण युवा खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े कौशल सीखकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। मास्टर ट्रेनर विष्णु पचौरी ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को मशीनरी खरीदने सहित खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने के लिए 35 प्रतिशत तक अनुदान मिल सकता है। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)