उन्नाव में सड़क हादसे में युवक की मौत:बाइक और साइकिल बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, परिवार में पसरा मातम

Oct 11, 2026 - 16:50
0
उन्नाव में सड़क हादसे में युवक की मौत:बाइक और साइकिल बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, परिवार में पसरा मातम
उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 30 साल के आशीष कुमार की मौत हो गई। वह रजबली खेड़ा गांव के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, आशीष रानीपुर में शटरिंग का काम करते थे। 7 तारीख की शाम को वह काम खत्म कर घर लौट रहे थे। पाठकपुर गांव के पास बाइक और साइकिल को बचाने की कोशिश में यह हादसा हुआ। हादसे में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में मां रामा और तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी और दो बेटे शामिल हैं। आशीष की मौत के बाद परिवार के सामने बच्चों के पालन-पोषण की चिंता खड़ी हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User