उन्नाव में सड़क किनारे अज्ञात अधेड़ का शव मिला:बल्ला फार्म चौराहे के पास साइकिल सवार की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में एक करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। बल्ला फार्म चौराहे से कांथा की ओर नहर से पहले सड़क किनारे यह शव मिला। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सोहरामऊ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतक या घटना के बारे में कोई जानकारी हो तो सोहरामऊ पुलिस को बताएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)