महराजगंज में 366 जनसेवा केंद्रों की सघन चेकिंग:AI से फर्जी दस्तावेज बनाने पर पुलिस ने दी कार्रवाई की चेतावनी

Oct 08, 2026 - 17:41
0
महराजगंज में 366 जनसेवा केंद्रों की सघन चेकिंग:AI से फर्जी दस्तावेज बनाने पर पुलिस ने दी कार्रवाई की चेतावनी
महराजगंज पुलिस ने साइबर अपराध और फर्जी दस्तावेजों पर रोक लगाने के लिए गुरुवार को जिलेभर के जनसेवा केंद्रों की जांच की। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में कुल 366 केंद्रों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर कुमार गौतम ने महराजगंज क्षेत्र के कई जनसेवा केंद्रों का निरीक्षण किया। पुलिस टीमों ने संचालकों के लाइसेंस और पंजीकरण प्रमाणपत्रों की जांच की। यह भी देखा गया कि कहीं AI टूल या अन्य सॉफ्टवेयर से फर्जी फोटो, पहचान पत्र या दूसरे दस्तावेज तो नहीं बनाए जा रहे हैं। पुलिस ने केंद्र संचालकों को बिना वैध पहचान के किसी दस्तावेज में बदलाव न करने के निर्देश दिए। फर्जीवाड़ा करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। साथ ही, ग्राहकों का विवरण रजिस्टर में दर्ज करने और CCTV कैमरे चालू रखने को भी कहा गया। पुलिस ने बताया कि डिजिटल सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User