उन्नाव में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:दुकान के बरामदे में प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला शव, परिवार में कोहराम

Oct 08, 2026 - 13:17
0
उन्नाव में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:दुकान के बरामदे में प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला शव, परिवार में कोहराम
उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हैदराबाद के सुभाष नगर निवासी राधेश्याम उर्फ बऊवा राठौर के रूप में हुई है। राधेश्याम मियांगंज-संडीला मार्ग पर डालखेड़ा गांव में एक आटा चक्की चलाता था। वह लघुशंका के लिए कारखाने से बाहर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। मौजूद लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। लगभग 50 मीटर दूर अर्जुन फर्नीचर की दुकान के बरामदे में वह प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के तीन बेटे हैं, जिनमें शीलू विवाहित है और सागर व कल्लू अविवाहित हैं। उसकी दो बेटियां भी हैं, सन्नो विवाहित है और अंजली अविवाहित है। पत्नी सलोनी सहित पूरे परिवार में दुख का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User