UP अंडर-19 महिला T-20 क्रिकेट टीम का ऐलान:कानपुर की 4 खिलाड़ियों का हुआ चयन, 9 अक्टूबर को बिहार से होगा पहला मुकाबला

Oct 06, 2026 - 17:25
0
UP अंडर-19 महिला T-20 क्रिकेट टीम का ऐलान:कानपुर की 4 खिलाड़ियों का हुआ चयन, 9 अक्टूबर को बिहार से होगा पहला मुकाबला
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) ने BCCI की अंडर-19 T20 वूमेंस ट्रॉफी के लिए प्रदेश की 16 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा की है। इस टीम में कानपुर की 4 खिलाड़ियों को जगह मिली है। उत्तर प्रदेश की टीम 9 अक्टूबर को मुंबई में बिहार के खिलाफ मैच खेलेगी। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) की निशा वर्मा, नंदनी सिंह, सिद्धि मिश्रा और विदुषी मिश्रा को टीम में जगह मिली है। टीम की कप्तानी आगरा की सान्वी भाटिया को सौंपी गई है। यूपी टीम अपना पहला मुकाबला 9 अक्टूबर को बिहार के खिलाफ खेलेगी। 9 अक्टूबर को बिहार से पहला मुकाबला चयनित खिलाड़ियों में निशा वर्मा बल्लेबाज हैं, जबकि नंदनी सिंह दाएं हाथ की लेग ब्रेक गेंदबाज हैं। वहीं विदुषी मिश्रा मध्यम गति की तेज गेंदबाज और सिद्धी मिश्रा बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज हैं। चारों खिलाड़ी कानपुर में अलग-अलग मैदानों पर अभ्यास करती हैं। निशा वर्मा और नंदनी सिंह रोवर्स मैदान में, सिद्धी मिश्रा रतनलाल शर्मा मैदान में और विदुषी मिश्रा वीएसएसडी कॉलेज मैदान में अभ्यास करती हैं। यूपीसीए के मुताबिक, इलीट बी ग्रुप में उत्तर प्रदेश का मुकाबला पंजाब, उत्तराखंड, चंडीगढ़ और आंध्र प्रदेश की टीम से होंगे। इन शहरों के खिलाड़ी चुने गए 16 सदस्यों वाली टीम में कानपुर से चार, लखनऊ से तीन और सहारनपुर, मेरठ समेत आगरा से दो-दो खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा, मुरादाबाद और अलीगढ़ के खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं। चारों खिलाड़ियों के चयन पर यूपी टी-20 गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय तिवारी और सचिव दिनेश कटियार ने बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User