UP के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट:लखनऊ में बाढ़, गोंडा के 8 गांव जलमग्न; लखीमपुर में 13 घर नदी में समाए

Oct 10, 2026 - 07:11
0
UP के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट:लखनऊ में बाढ़, गोंडा के 8 गांव जलमग्न; लखीमपुर में 13 घर नदी में समाए
यूपी में आज यानी शनिवार को 30 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में मेरठ और बरेली समेत 8 शहरों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। मुजफ्फरनगर में बिना बारिश के मटर के दाने के बराबर ओले गिरे। वहीं, प्रदेश में लखनऊ से लेकर गोंडा और लखीमपुर खीरी तक नदियों के बढ़ते जलस्तर और कटान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर लगातार 11वें दिन बढ़ने से कई रिहायशी इलाकों और प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया है। कई मंदिरों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। हालात को देखते हुए रिवर फ्रंट को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। गोंडा में घाघरा नदी उफान पर है। आठ गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से सात हजार से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी के कटान से अब तक 13 घर और चार मंदिर नदी में समा चुके हैं। लगातार बारिश, नदियों के बढ़ते जलस्तर और कटान के कारण ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के सामने घर, सुरक्षित ठिकाने और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर संकट खड़ा हो गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User