UPESSC प्राइमरी सहायक शिक्षक में 6 लाख से अधिक आवेदन:अंतिम तिथि 28 अक्टूबर,परीक्षा 3-4 दिसंबर को होगी
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) की प्राइमरी में सहायक अध्यापक भर्ती के लिए अब तक छह लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन कर लिया है। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि आवेदनों की संख्या 10 लाख के करीब पहुंच सकती है। आयोग ने पहले ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर निर्धारित की थी। अब आवेदन एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ाकर 28 अक्टूबर और आवेदन में संशोधन की तिथि 31 अक्टूबर कर दी गई है। इस निर्णय से जिन अभ्यर्थियों का फॉर्म भरने से छूट गया था, उन्हें एक और मौका मिल गया है। आयोग की ओर से संकेत दिया गया है कि निर्धारित तिथि के बाद आवेदन की तिथि में और विस्तार नहीं किया जाएगा। परीक्षा की तिथि नहीं बदलेगी आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की तिथियां बढ़ने के बावजूद लिखित परीक्षा की तिथि में कोई संशोधन नहीं किया जाएगा। परीक्षा पूर्व निर्धारित 3 और 4 दिसंबर 2026 को ही आयोजित होगी। जो अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे अंतिम समय की भागदौड़ से बचने के लिए जल्द आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन और शुल्क जमा कर लें। फॉर्म भरने के बाद विवरण की जांच अवश्य करें, क्योंकि संशोधन का अंतिम अवसर 31 अक्टूबर तक ही उपलब्ध होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)