UPI चार्ज के विरोध में थाली-चम्मच बजाकर प्रदर्शन:समाजवादी व्यापार सभा ने केंद्र सरकार से पुनर्विचार की मांग की
मुरादाबाद में समाजवादी व्यापार सभा के कार्यकर्ताओं ने यूपीआई (UPI) पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने के प्रस्ताव में आज विरोध किया। उन्होंने थाली-चम्मच बजाकर अपना गुस्सा जताया और केंद्र सरकार से इस प्रस्ताव पर दोबारा विचार करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यूपीआई से डिजिटल भुगतान आज आम लोगों और व्यापारियों की जरूरत बन गया है। छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े कारोबारियों तक, बड़ी संख्या में लोग रोजाना लेनदेन के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में अतिरिक्त शुल्क लगाने से व्यापारियों और ग्राहकों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के साथ इसे आसान, सुरक्षित और सुलभ बनाए रखना चाहिए। यूपीआई से भुगतान की सुविधा आम लोगों के लिए आसान होनी चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग डिजिटल लेनदेन से जुड़ सकें। समाजवादी व्यापार सभा ने केंद्र सरकार से मांग की है कि यूपीआई पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने के प्रस्ताव पर दोबारा विचार किया जाए। साथ ही, डिजिटल भुगतान को आम जनता और व्यापारियों के लिए आसान बनाया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)