UPI पर MDR के विरोध में समाजवादी व्यापार-सभा का प्रदर्शन:छह स्थानों पर किया प्रदर्शन, 15 अक्टूबर से प्रस्तावित 0.04% चार्ज का जताया विरोध

Oct 12, 2026 - 18:37
0
UPI पर MDR के विरोध में समाजवादी व्यापार-सभा का प्रदर्शन:छह स्थानों पर किया प्रदर्शन, 15 अक्टूबर से प्रस्तावित 0.04% चार्ज का जताया विरोध
UPI भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) चार्ज के विरोध में सोमवार को समाजवादी व्यापार सभा ने शहर के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह आहूजा के नेतृत्व में व्यापारियों ने छह स्थानों पर थाली-चम्मच बजाकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर चार्ज वापस लेने की मांग की। समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों के अनुसार, केंद्र सरकार की ओर से 15 अक्टूबर 2026 से UPI भुगतान पर 0.04 प्रतिशत MDR चार्ज लागू किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। संगठन का कहना है कि इस तरह का चार्ज लागू होने से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है। इसी के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर अपनी बात रखी गई। छह स्थानों पर किया प्रदर्शन समाजवादी व्यापार सभा की ओर से जेल चुंगी स्थित अधाना मेडिकल स्टोर, लालकुर्ती के पैठ बाजार, बेगमपुल स्थित पीएल शर्मा रोड, सदर बाजार, नई दिल्ली बस स्टैंड के सामने बेगमपुल और गुलमर्ग सिनेमा के पास प्रदर्शन किया गया। इन स्थानों पर व्यापारियों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर थाली-चम्मच बजाए और प्रस्तावित MDR चार्ज के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की जताई आशंका जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह आहूजा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने UPI भुगतान पर चार्ज को लेकर अपनी चिंता जताई। उनका कहना था कि डिजिटल भुगतान का इस्तेमाल आम लोगों और व्यापारियों के बीच तेजी से बढ़ा है। ऐसे में भुगतान पर अतिरिक्त चार्ज लगाने से छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर असर पड़ सकता है। संगठन ने केंद्र सरकार से प्रस्तावित चार्ज पर पुनर्विचार करने की मांग की। प्रदर्शन में अजय अधाना, राकेश निम्मी, सौरभ अग्रवाल, सरदार जीतू नागपाल, ओम प्रकाश और सन्नी लोधी सहित स्थानीय व्यापारियों का सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User