UPPSC स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा में आसान सवाल:150 प्रश्नों में हेल्थ से जुड़े सवालों की भरमार, लखनऊ में 35 केंद्रों पर हुई परीक्षा

Oct 04, 2026 - 21:54
0
UPPSC स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा में आसान सवाल:150 प्रश्नों में हेल्थ से जुड़े सवालों की भरमार, लखनऊ में 35 केंद्रों पर हुई परीक्षा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा रविवार को हुई। पेपर आसान से मध्यम स्तर का रहा। अभ्यर्थियों के मुताबिक जीके के सवाल भी आसान थे। लखनऊ में परीक्षा के लिए 35 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक एक पाली में हुई। स्वास्थ्य से जुड़े सवालों की संख्या ज्यादा प्रश्न पत्र में कुल 150 सवाल थे। इनमें सबसे ज्यादा सवाल स्वास्थ्य से जुड़े थे। प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण, परिवार नियोजन और मातृ-शिशु स्वास्थ्य से सवाल पूछे गए। राष्ट्रीय टेली मेडिसिन सेवा और आयुष्मान आरोग्य मंदिर से जुड़े सवाल भी आए। यूपी के पहले मुख्यमंत्री और जनगणना पर सवाल रायबरेली के अभ्यर्थी दिवाकर ने बताया कि यूपी के पहले मुख्यमंत्री कौन थे, भारत में कितने साल में जनगणना होती है और राष्ट्रीय स्वास्थ्य ब्लू प्रिंट कब लागू हुआ, जैसे सवाल पूछे गए। भारत में पहला आयुष्मान आरोग्य मंदिर कहां स्थापित किया गया, इससे जुड़ा सवाल भी था। संक्रामक बीमारियों से जुड़े सवाल भी आए देवरिया से परीक्षा देने आईं खुशबू ने बताया कि प्रथम विश्व युद्ध के तत्कालीन कारण से जुड़ा सवाल पूछा गया। इसके अलावा संक्रामक बीमारियों, स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न बीमारियों से जुड़े प्रश्न भी थे। सघन तलाशी के बाद मिला प्रवेश परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। अयोध्या से आए अभ्यर्थी अश्वनी ने बताया कि पेपर का स्तर सामान्य रहा। ज्यादातर सवाल निर्धारित पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User