लखनऊ में नशामुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली के लिए वॉक:युवाओं ने विकसित भारत के लिए सक्रिय भूमिका का संदेश दिया
लखनऊ के इमामबाड़ा और रूमी गेट पर रविवार को नशामुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के लिए स्वास्थ्य वॉक/रन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान के तहत हुआ। इसमें विभिन्न संस्थानों के एनएसएस स्वयंसेवक और युवा शामिल हुए। क्षेत्रीय निदेशक भारत समरदीप सक्सेना और सांसद ने इसे हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। शिया महाविद्यालय लखनऊ के एनएसएस स्वयंसेवकों ने करीब 3 से 5 किलोमीटर की वॉकथॉन में मार्च किया। नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश वॉक के दौरान युवाओं ने नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और विकसित भारत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का मकसद युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और नशे के बुरे असर से सचेत करना था। यह कार्यक्रम शिया महाविद्यालय लखनऊ के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सैय्यद शब्बीहे रज़ा बाकरी और राष्ट्रीय सेवा योजना के सहायक अजीत सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। प्रतिभागियों ने नशामुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)