UPSSSC परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर व 1 नवंबर को:यूपी के 60 जिलों में दो पालियों में होगी परीक्षा, अभी एडमिट कार्ड जारी नहीं

Oct 12, 2026 - 16:58
0
UPSSSC परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर व 1 नवंबर को:यूपी के 60 जिलों में दो पालियों में होगी परीक्षा, अभी एडमिट कार्ड जारी नहीं
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 की लिखित परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को आयोजित होगी। परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों में प्रतिदिन दो पालियों में कराई जाएगी। आयोग ने सोमवार को परीक्षा वाले जिले की सूची जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा वाले जिले की जानकारी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष चंद्र प्रजापति की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, अभ्यर्थियों को परीक्षा जिले की जानकारी के लिए वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध ‘Examination’ सेक्शन में संबंधित विकल्प पर जाना होगा। इसके बाद जरूरी विवरण दर्ज कर परीक्षा जिले की अग्रिम सूचना देखी जा सकती है। यह सुविधा आयोग के आधिकारिक मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध है। अभी प्रवेश पत्र जारी नहीं, अलग से मिलेगी सूचना आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा जिले की अग्रिम सूचना प्रवेश पत्र नहीं है। प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से वेबसाइट के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए वैध प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र जारी होने की सूचना के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User