DDU में प्रो. प्रताप नारायण बने कृषि संकाय के डीन:टीचिंग और रिसर्च का 31 साल का अनुभव, 3 साल तक संभालेंगे जिम्मेदारी
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.पी. सिंह के निर्देश पर डॉ. प्रताप नारायण सिंह को विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर का नया डीन नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 27(4) और परिनियम के तहत उनकी यह नियुक्ति 11 अक्टूबर 2026 से लागू हो गई है। वे इस पद पर अगले तीन साल या अपनी रिटायरमेंट की तारीख तक (जो भी पहले हो) बने रहेंगे। BRD पीजी कॉलेज देवरिया के प्रिंसिपल हैं प्रो. सिंह
प्रो. प्रताप नारायण सिंह वर्तमान में देवरिया स्थित बाबा राघव दास (BRD) पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के प्रिंसिपल हैं। इससे पहले वे इसी कॉलेज के जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग डिपार्टमेंट के हेड के रूप में करीब 13 सालों तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें उच्च शिक्षा, रिसर्च और टीचिंग का 31 वर्षों से अधिक का लंबा अनुभव है। यूनिवर्सिटी के ही छात्र रहे हैं प्रो. सिंह
प्रो. सिंह का गोरखपुर विश्वविद्यालय से पुराना नाता रहा है। उन्होंने यहीं से कृषि में बीएससी, एमएससी और पीएचडी की डिग्रियां हासिल की हैं। जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग के क्षेत्र में उनके काम को काफी सराहा गया है। उनके निर्देशन में 4 शोधार्थियों ने पीएचडी और 21 एमएससी (कृषि) के छात्रों ने रिसर्च पूरा किया है। इसके अलावा देश और विदेश की प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में उनके 45 से अधिक रिसर्च पेपर पब्लिश हो चुके हैं। कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से हो चुके हैं सम्मानित
शिक्षा और कृषि विज्ञान के क्षेत्र में उनके बेहतरीन योगदान के लिए उन्हें कई बड़े पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। इनमें डिस्टिंक्शन साइंटिस्ट अवॉर्ड, आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवॉर्ड और साइंटिस्ट ऑफ द ईयर अवॉर्ड प्रमुख हैं। प्रो. एस.एन. शर्मा का कार्यकाल पूरा होने पर मिली जिम्मेदारी
बता दें कि नेशनल पीजी कॉलेज, बड़हलगंज के पादप रोग विज्ञान विभाग में तैनात प्रो. एस.एन. शर्मा का कृषि संकाय के डीन के रूप में तीन साल का कार्यकाल 10 अक्टूबर 2026 को पूरा हो गया था। उनके रिटायरमेंट के बाद अब यह अहम जिम्मेदारी प्रो. प्रताप नारायण सिंह को सौंपी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)