उरई में 107वीं रामलीला की तैयारी:7 से शुरू होगा मंचन, तैयारियों को लेकर समिति ने सौंपी जिम्मेदारियां

Oct 06, 2026 - 08:55
0
उरई में 107वीं रामलीला की तैयारी:7 से शुरू होगा मंचन, तैयारियों को लेकर समिति ने सौंपी जिम्मेदारियां
उरई में रामलीला समिति की बैठक आयोजित कर 107वीं रामलीला के भव्य आयोजन की रूपरेखा तय की गई। गल्ला व्यापार सेवा समिति और श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में इस वर्ष रामलीला का आयोजन 7 से 21 अक्टूबर तक किया जाएगा। बैठक के दौरान आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि 7 अक्टूबर को गणेश पूजन, नारद मोह और रावण दिग्विजय के मंचन के साथ रामलीला का विधिवत शुभारंभ होगा। इसके बाद आने वाले दिनों में श्रीराम जन्म, ताड़का वध, राम विवाह, वनवास, भरत मिलाप, सीता हरण, लंका दहन और राम-रावण युद्ध सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का सजीव मंचन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए रामलीला का मंचन प्रतिदिन शाम 7 बजे से शुरू होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User