मैनपुरी में कंटेनर ने बाइक सवार परिवार को रौंदा:3 KM तक घसीटा, मां-दो बेटियों की मौत, पिता की हालत गंभीर

Oct 06, 2026 - 08:55
0
मैनपुरी में कंटेनर ने बाइक सवार परिवार को रौंदा:3 KM तक घसीटा, मां-दो बेटियों की मौत, पिता की हालत गंभीर
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के करीब 4:15 बजे जीटी रोड पर एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। कंटेनर बाइक को करीब तीन किलोमीटर तक घसीटता रहा। हादसे में बाइक पर सवार सुमन (30), उनकी चार साल की बेटी प्रियांशी और एक साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जिलाधिकारी कार्यालय में संविदा कर्मचारी बॉबी (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। कछपुरा निवासी बॉबी अपनी पत्नी और बेटियों के साथ ससुराल बेवर से मैनपुरी लौट रहे थे। टक्कर के बाद बाइक कंटेनर के पहिए में फंस गई। चालक ने कंटेनर रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी, जिससे घर्षण से कंटेनर और बाइक में आग लग गई। इसमें लदे स्पोर्ट्स शूज का सामान भी जल गया। सूचना पर दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया गया। घायल बॉबी को सीएचसी बेवर से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User