उरई में पैदल चाल प्रतियोगिता:104 खिलाड़ियों ने लिया भाग, बालकों में केशव व बालिकाओं में रवीना ने मारी बाजी
गांधी और शास्त्री जयंती के अवसर पर शुक्रवार को 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत इंदिरा स्टेडियम में जिला स्तरीय पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संदीप गहोई और चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसमें 74 बालक और 30 बालिकाओं सहित कुल 104 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। जिला युवा अधिकारी सचिन गेरा और समाजसेवी सत्यनारायण शुक्ला ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा ने किया। इस दौरान महेंद्रनाथ पटेल, मिथलेश सिंह व अन्य लोगों ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विजेता रहे ये खिलाड़ी पांच किलोमीटर बालक वर्ग में कालपी के केशव प्रथम, उरई के अभिषेक द्वितीय और कालपी के सौरभ तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, तीन किलोमीटर बालिका वर्ग में इकलासपुरा की रवीना ने पहला, उरई की दीपिका ने दूसरा और आलिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। दोनों वर्गों में चौथे से छठे स्थान तक के प्रतिभागियों (बालक वर्ग में रामकृष्ण, इंद्रेश, दुर्गेश व बालिका वर्ग में रिया, नव्या, आकांक्षा) को सांत्वना पुरस्कार मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)