उरई पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत:गल्ला मंडी परिसर में पंचायत आयोजित, फसलों के नुकसान और मुआवजा पर चर्चा

Sep 25, 2026 - 15:04
0
उरई पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत:गल्ला मंडी परिसर में पंचायत आयोजित, फसलों के नुकसान और मुआवजा पर चर्चा
जालौन के उरई में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत 25 सितंबर को उरई पहुंचे। राठ रोड स्थित गल्ला मंडी परिसर में किसान पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें टिकैत किसानों को संबोधित करेंगे। किसान पंचायत में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाए जाने की जानकारी है। इनमें अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा, खाद-बीज की उपलब्धता, बिजली व्यवस्था और अन्ना मवेशियों की समस्या प्रमुख रूप से शामिल हैं। किसान पंचायत को लेकर मंडी परिसर में किसानों और भाकियू कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में किसानों से जुड़े अन्य स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा किए जाने की बात कही गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User