पत्नी से विवाद के बाद युवक ने किया सुसाइड:कानपुर में छत पर मिला शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के ईश्वरीगंज में गुरुवार देर रात पत्नी से विवाद के बाद 40 वर्षीय मजदूर नीरज गौतम की मौत हो गई। सुबह पत्नी सुशीला ने उसे छत पर मृत पाया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बिठूर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नीरज मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी सुशीला, बेटा आदित्य और बेटियां प्रतिष्ठा व शिवानी हैं। सुशीला भी रामा मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी करती है। नीरज पिछले कई वर्षों से पत्नी और बच्चों के साथ बिठूर में रह रहा था। देर रात पति-पत्नी में हुआ था विवाद नीरज के पिता भैयालाल ने बताया कि वह पत्नी रेखा और तीन बेटों संजय, रमाकांत व विनीत के साथ कन्नौज के मानीमऊ में रहते हैं। उनके मुताबिक, देर रात नीरज और सुशीला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद नीरज छत पर चला गया। परिजनों के मुताबिक, रात में किसी को घटना की जानकारी नहीं हुई। सुबह सुशीला छत पर पहुंची तो पति को मृत पाया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य सूचना पर बिठूर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पिता भैयालाल ने बताया कि नीरज पत्नी के मायके पक्ष के दबाव में रहता था। हालांकि पुलिस के मुताबिक, परिवार की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में देर रात पति-पत्नी के बीच विवाद की जानकारी सामने आई है। इसके बाद नीरज की मौत हुई। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर या किसी व्यक्ति पर आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट और जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)