उसावां में गणेश प्रतिमा विसर्जन:श्रद्धा और उल्लास के बीच बप्पा को दी विदाई, भक्त हुए भावुक
उसावां। नगर पंचायत उसावां के वार्ड नंबर 5 स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में गणेश विसर्जन कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। गणेश चतुर्थी पर स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन किया। इस दौरान भक्तों ने ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते समय भक्तों में उत्साह के साथ भावुकता भी दिखाई दी। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से बप्पा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर जल्द आने की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन उसावां-बदायूं धीरेन्द्र गुप्ता, मुकेश गुप्ता, यश गुप्ता, करन, भोले, राजन, पीयूष, अभय, अमन, नैतिक, विशाल, राहुल, पवन, ललित, रवि और भोलू सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। सभी ने श्रद्धा के साथ विसर्जन में सहभागिता की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)