उसका बाजार रेलवे स्टेशन के पास अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:दर्जनों दुकानें-मकान ध्वस्त, 9 अक्टूबर से शुरू हुआ अभियान
सिद्धार्थनगर के उसका बाजार रेलवे स्टेशन के पास रेलवे विभाग ने 9 अक्टूबर को अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। इस दौरान रेलवे की जमीन पर बनी दर्जनों दुकानें और मकान ध्वस्त कर दिए गए। अवैध निर्माणों को हटाने के लिए दो बुलडोजर लगाए गए थे। दुकानों और मकानों के अलावा पानी की टंकियां और ठेले भी हटाए गए। अवैध निर्माणों को हटाने के लिए नोटिस जारी रेलवे प्रशासन ने पहले ही अवैध निर्माणों को हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। अतिक्रमण हटाने के लिए 9 और 10 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी। तय समय सीमा में खुद से अतिक्रमण न हटाने पर रेलवे विभाग ने 9 अक्टूबर को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस कार्रवाई से स्टेशन के आसपास के अतिक्रमणकारियों में बेचैनी दिखी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)