फेमस इंफ्लूएंसर बनाने का लालच देकर रेप किया:वाराणसी की युवती बोली-आजमगढ़ का युवक अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा
वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र की एक युवती ने आजमगढ़ के युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर रील बनाकर फेमस करने और अच्छी कमाई कराने का लालच दिया। इसके बाद उसे अपने साथ ले गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शोषण किया गया। शुक्रवार को युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रील और कमाई का लालच देकर साथ ले गया पीड़िता की शिकायत के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को आजमगढ़ का एक युवक उसे इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर बनाने और अच्छी कमाई कराने का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि युवक उसे एक सुनसान कमरे में ले गया। वहां उसके हाथ-पैर बांधकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया गया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण का आरोप युवती का आरोप है कि वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और धमकियां दी गईं। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी का एक दोस्त भी इस पूरे मामले में शामिल रहा। शिकायत में युवती के गर्भवती होने की बात भी सामने आई है। पुलिस कर रही मामले की जांच पीड़िता ने शुक्रवार को मिर्जामुराद थाने पहुंचकर आजमगढ़ के युवक और उसके साथी के खिलाफ शिकायत की। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपों की पुष्टि और पुलिस की विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)