उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यसभा सांसद पहुंचे मथुरा:चित्रगुप्त पीठ पर की पूजा अर्चना, संत सच्चिदानंद महाराज से की मुलाकात
उत्तराखंड से निर्विरोध भाजपा के नवनियुक्त राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य मंगलवार को मथुरा पहुंचे। राज्यसभा सांसद ने छठीकरा राधाकुंड रोड पर स्थित चित्रगुप्त पीठ पहुंच कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उनका आश्रम प्रबंधन ने स्वागत किया। चित्रगुप्त पीठ पर राज्यसभा सांसद ने संत सच्चिदानंद महाराज से मुलाकात की और आध्यात्मिक चर्चा की। पहले धार्मिक दौरे पर आए मथुरा उत्तराखंड से निर्विरोध निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य सांसद बनने के बाद अपने पहले धार्मिक दौरे पर मथुरा के चित्रगुप्त पीठ आश्रम पहुंचे। आश्रम पहुंचने पर उन्होंने पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज के साथ मिलकर आदि शक्ति देवी मां की विशेष पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया। आस्था और भक्ति में लीन नजर आए राज्यसभा सांसद इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज और मनोज श्रीवास्तव ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को पारंपरिक रूप से चुनरी ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत-अभिनंदन किया। पूजा और स्वागत समारोह के दौरान नवनियुक्त सांसद पूरी तरह आस्था और भक्ति के भाव में लीन नजर आए। इस अवसर पर उन्होंने पीठ की धार्मिक गतिविधियों और समाज कल्याण के कार्यों की भी सराहना की। राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने कहा कि वह भगवान चित्रगुप्त के दरबार में प्रभु का आशीर्वाद लेने और गुरु चित्रगुप्त पीठाधीश्वर डॉ स्वामी सच्चिदानंद महाराज से मुलाकात करने यहां आया हूं। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक सवालों से दूरी बनाए रखी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)