मेरठ में 33वें दिन भी किसानों का धरना जारी:रविवार को फिर बड़े प्रदर्शन की तैयारी, मुआवजा और प्लॉट की मांग पर अड़े किसान
मेरठ में मेडा से अपनी जमीन के बदले मुआवजे और प्लॉट की मांग को लेकर किसानों का धरना लगातार 33वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने स्पष्ट किया है कि जब तक मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) की ओर से उनका रुका हुआ प्रतिकर और प्लॉट नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों को लगातार आसपास के क्षेत्रों के किसानों का समर्थन मिल रहा है। इससे आंदोलन को और व्यापक बनाने की तैयारी की जा रही है। किसानों ने पिछले रविवार को धरनास्थल पर पशु बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया था। इससे पहले किसान ट्रैक्टर से MDA की जमीन की जुताई कर कब्जा लेने की कोशिश भी कर चुके हैं। अब किसानों ने आगामी रविवार को एक बार फिर इसी तरह का कोई बड़ा कदम उठाने की तैयारी के संकेत दिए हैं। हालांकि, रविवार को प्रस्तावित कार्यक्रम के स्वरूप को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। मांग पूरी होने तक जारी रहेगा धरना धरने पर बैठे किसानों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले गौरव गुर्जर काजीपुर का कहना है कि वे लंबे समय से अपने रुके हुए प्रतिकर और प्लॉट की मांग कर रहे हैं, लेकिन मांग पूरी नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। किसानों ने MDA के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा। किसान एकता के नारे के साथ उन्होंने अन्य किसान संगठनों और क्षेत्र के किसानों से भी समर्थन की अपील की। किसान नेताओं ने भरी हुंकार धरने में युवा किसान संघर्ष समिति लोहियानगर और ग्रामीण एवं शहरी क्रांतिकारी मोर्चा से जुड़े लोगों की मौजूदगी रही। धरने में अध्यक्ष बाबा श्री धर्मपाल भड़ाना के साथ कृपाल सिंह, ईश्वरी देवी, राजेंद्री देवी, शिमला देवी, गौरव गुर्जर काजीपुर, सागर बैंसला, गौरव भड़ाना, अमित भड़ाना, पालू राम, कटारे सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)