उत्तराखंड में बारिश से अमरोहा में गंगा का जलस्तर बढ़ा:बिजनौर बैराज से 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा, 25 सेमी बढ़ा जलस्तर, बाढ़ खंड अलर्ट
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद अमरोहा में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बिजनौर बैराज से आज भी 60 हजार क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया है। इसका असर आज शाम तक दिखेगा, जिससे जलस्तर में और बढ़ोतरी की आशंका है। गंगा का जलस्तर बढ़ने पर बाढ़ खंड विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग लगातार जलस्तर पर नजर रख रहा है। आज गंगा का जलस्तर 199.40 सेमी दर्ज किया गया। शनिवार को यह 199.15 सेमी था। गंगा नदी का खतरे का निशान 202.00 मीटर पर है। रविवार को गंगा के जलस्तर में 25 सेमी का इजाफा हुआ है। इससे गंगा घाट पर पानी भर गया है। गंगा स्नान के लिए आ रहे लोगों से गहरे पानी में न जाने की अपील की जा रही है। बाढ़ खंड के जेई सुभाष कुमार ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश के कारण जलस्तर बढ़ा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)